ECI: बंगाल में बीजेपी का जादू चला-असम-पुडुचेरी में वापसी, तमिलनाडु में विजय का धमाका, केरल में कांग्रेस का पंच लगा

ECI:

ECI: चुनावी रुझान-रिजल्ट में सबसे प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बाजी मार ली है।पश्चिम बंगाल में भगवा लहर का आगाज़ हुआ है।बंगाल में इस बार ममता का ‘खेल’ पलट गया है। शुरुआती रुझानों और नतीजों में बीजेपी ने बहुमत का का आंकड़ा पार कर लिया है ।बीजेपी ने टीएमसी के शहरी दुर्गों में सेंध लगाई है। भ्रष्टाचार के मुद्दे और ग्रामीण इलाकों में सत्ता विरोधी लहर ने बीजेपी को बड़ी जीत की ओर धकेला है। ममता बनर्जी के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी चुनौती साबित हुई है। ECI:

Read Also-Business & Economy: दिल्ली में चांदी की कीमत में 6800 रुपये की उछाल, सोना 2000 रुपये गिरा

​वही तमिलनाडु में सिनेमा से सियासत तक ‘विजय’ सफ़र देखने को मिला है।​दक्षिण की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने डीएमके और एआईडीएमके के दशकों पुराने वर्चस्व को हिला कर रख दिया है। TVK  ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है।​ECI:

तमिलनाडु अब द्विध्रुवीय राजनीति से बाहर निकल रहा है। युवाओं और पहली बार वोट देने वालों ने विजय के ‘ब्लॉकबस्टर’ राजनीतिक डेब्यू पर मुहर लगा दी है।वही स्टालिन की डीएमके तीसरे नंबर पर खिसकती दिख रही है।ECI:

Read Also-Assam: असम विधानसभा चुनाव में BJP की प्रचंड़ जीत, जोरहाट सीट से हारे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

​इधर केरल में ‘यूडीएफ’ की वापसी हो रही है।​केरल ने अपना पुराना इतिहास दोहराया है। पिनाराई विजयन की ‘एलडीएफ’ सरकार को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली ‘यूडीएफ’ ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।केरल के मतदाताओं ने एक बार फिर सत्ता परिवर्तन को प्राथमिकता दी है। वायनाड और इडुक्की जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है।​वही असम और पुडुचेरी एनडीए का दबदबा कायम रहा है।​असम में बीजेपी ने अपनी पकड़ और मजबूत की है। परिसीमन के बाद बदले समीकरणों का फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है। वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन बहुमत से पार जाता दिख रहा है।ECI:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *