Assam: असम विधानसभा चुनाव में BJP की प्रचंड़ जीत, जोरहाट सीट से हारे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

Assam: 

Assam: चुनाव आयोग के अनुसार, सोमवार को जोरहाट विधानसभा सीट पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23,182 मतों के अंतर से हार गए।जोरहाट से मौजूदा सांसद गौरव गोगोई को 46,257 वोट मिले, जबकि हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 69,439 वोट हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।Assam:

Read Also-Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त, कोई हताहत नहीं

गौरव गोगोई ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। जबकि गोस्वामी एजीपी विधायक के रूप में तीन बार और बीजेपी के टिकट पर दो बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता ने 2024 में जोरहाट संसदीय सीट बीजेपी के तोपन कुमार गोगोई को 1,44,393 वोटों से हराकर जीती थी।Assam:

Read Also- Bollywood: अभिनेता सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में भाजपा  एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की। 126 सीटों में से 102 सीटों पर कब्जा जमाकर भाजपा ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। Assam:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *