रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ केरल में केएचआरए के आह्वान पर होटल-ढाबे रहे बंद

Kerala: Hotels and eateries remained closed in Kerala on the call of KHRA against the increase in the price of LPG.

Kerala: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में केएचआरए की अगुवाई में केरल (Kerala) में बुधवार 6 मई को आहूत हड़ताल के तहत होटल-ढाबे बंद रहे। बड़े होटलों से लेकर चाय की छोटी दुकानों तक, कई इलाकों में इस तरह के प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे विरोध प्रदर्शन को जबरदस्त समर्थन मिला।

‘केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन’ (केएचआरए) ने एक बयान में कहा कि तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी से खाद्य क्षेत्र के लोगों के लिए गुजारा मुश्किल हो गया है। ‘केरल होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन’ के नेताओं ने तेल कंपनियों पर बेरोकटोक कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां आम लोगों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलों को नजरअंदाज करते हुए, सिर्फ मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए कोई दखल नहीं दिया।

Read Also: Business & Economy: भोपाल और इंदौर मेट्रो ने पार्टियों और फ़िल्म शूट के लिए कोच देने की पेशकश की

एसोसिएशन ने कहा, “खाद्य उद्योग रसोई गैस पर बहुत अधिक निर्भर है। जब इसकी कीमतें बढ़ती हैं, तो हमारी लागत भी तेजी से बढ़ती है।” उसने कहा कि लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए खाद्य उत्पादन और वितरण क्षेत्र पर निर्भर हैं। उसने केंद्र और राज्य सरकारों से कार्रवाई करने और राहत प्रदान करने की अपील की। केएचआरए ने बंद के कारण जनता को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के तहत, होटल मालिकों ने राज्य भर में तेल कंपनियों के कार्यालयों और केंद्र सरकार के संस्थानों के सामने मार्च और प्रदर्शन आयोजित किए। एर्नाकुलम में, आईओसी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन में केएचआरए राज्य अध्यक्ष जी जयपाल भी शामिल हुए।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *