“Delhi में गर्मी का वार! CM रेखा गुप्ता ने 13 हीट रिलीफ वैन को दिखाई हरी झंडी, मिलेगी ORS-ठंडा पानी”

Delhi: "Heat attack in Delhi: CM Rekha Gupta flagged off 13 heat relief vans, ORS and cold water will be provided"

Delhi: दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का कहर शुरू हो गया है। पारा 45 डिग्री के पार जाने की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आज 13 हीट रिलीफ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन दिल्ली के सभी 13 जिलों में पहुंचकर लोगों को गर्मी और लू से बचाने का काम करेंगी।

इन हीट रिलीफ वैन में लोगों की तुरंत मदद के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हर वैन में दवाएं, ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन, वॉटर कूलर और पीने का ठंडा पानी मौजूद रहेगा। इसके अलावा तेज धूप से बचाने के लिए लोगों को टोपियां और गमछे भी बांटे जाएंगे। हीट स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन की स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार की सुविधा भी वैन में मिलेगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वैन को रवाना करते हुए कहा, “मौसम विभाग ने आने वाले महीनों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। हमारी सरकार पहले से तैयारी कर रही है। दिल्ली के किसी भी नागरिक को गर्मी से परेशान नहीं होने देंगे। ये वैन हर जिले में घूम-घूमकर जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाएंगी।”

Read Also: रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ केरल में केएचआरए के आह्वान पर होटल-ढाबे रहे बंद

अधिकारियों के मुताबिक यह पहल दिल्ली हीटवेव एक्शन प्लान का हिस्सा है। इसके तहत सरकार ने अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार करने, पानी के टैंकर बढ़ाने और निर्माण स्थलों पर मजदूरों के लिए दोपहर में काम का समय बदलने जैसे कई उपाय भी लागू किए हैं। बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्याऊ की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। “मैं इस समय दिल्ली के कनॉट प्लेस में हूं और मेरे पीछे आप देख सकते हैं कि हीट रिलीफ वैन खड़ी है। यहां लोगों को ठंडा पानी, ORS और टोपियां बांटी जा रही हैं। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए ये वैन किसी राहत से कम नहीं।” दिल्ली सरकार का दावा है कि गर्मी से निपटने के लिए सभी विभाग अलर्ट पर हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *