Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली में देहरादून एक्सप्रेसवे के पास करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Delhi News

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में गुरुवार को देहरादून एक्सप्रेसवे के पास करंट लगने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, देहरादून एक्सप्रेसवे के खंभा संख्या 52 के पास डिवाइडर पर एक शख्स के बेहोश पड़े होने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी की गई और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। व्यक्ति को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। Delhi News

Read Also: Uttarakhand SIR: नाम और रिकॉर्ड में गड़बड़ी ठीक करवाने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि व्यक्ति लगभग छह फुट ऊंची डिवाइडर रेलिंग पर चढ़ा होगा और रेलिंग पार करने के बाद, वह खंभा संख्या 52 के बगल में लगे एक विद्युत पैनल पर उतर गया जिससे वह हाई वोल्टेज वाले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। Delhi News

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुतेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है और उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इसे लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (अप्राकृतिक) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच की जा रही है। Delhi News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *