Paytm को चौथी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का मुनाफा

Paytm reports Rs 183 crore profit in fourth quarter

Paytm: पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस मार्च, 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में पेटीएम को 545 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,912 करोड़ रुपये था।

Read Also: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सशस्त्र बलों को किया नमन

मार्च, 2026 में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के दौरान पेटीएम ने 552 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा दर्ज किया है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 663 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पेटीएम की परिचालन से सालाना आय 22.2 प्रतिशत बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,900 करोड़ रुपये थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *