दिल्ली में जनगणना 2027 को लेकर बड़ी कवायद शुरू, घर बैठे खुद कैसे भरें जनगणना फॉर्म ?

Census 2027:

Census 2027: दिल्ली में जनगणना 2027 को लेकर बड़ी कवायद शुरू हो गई है। राजधानी में पहली बार बड़े स्तर पर ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ यानी स्व-गणना प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन अपना विवरण भर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रशासन ने किरायेदारों और प्रवासी नागरिकों से भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है ताकि राजधानी की वास्तविक आबादी का सही आंकलन किया जा सके।Census 2027:

Read Also: तमिलनाडु राजनीति में बड़ा उलटफेर, DMK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म कर ओम बिरला को लिखा पत्र

1 मई से शुरू हुई इस स्व-गणना प्रक्रिया के तहत दिल्ली नगर निगम के वार्ड क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निर्धारित जनगणना पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी भरनी होगी। अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में बड़ी संख्या में किरायेदार और प्रवासी लोग रहते हैं, इसलिए उनकी भागीदारी बेहद जरूरी मानी जा रही है।Census 2027:

प्रशासन का कहना है कि इससे दिल्ली की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का सटीक डेटा तैयार करने में मदद मिलेगी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चाहे कोई व्यक्ति किराये के मकान में रहता हो या अस्थायी रूप से दिल्ली में रह रहा हो, वह भी इस प्रक्रिया में भाग लेने का पात्र है। प्रशासन का मानना है कि अगर प्रवासी और किरायेदार इस अभियान से जुड़ते हैं तो जनगणना के आंकड़े अधिक वास्तविक और व्यापक होंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समेत कई लोगों ने पहले ही दिन इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया।Census 2027:

Read Also: Crime News: रिटायर्ड IPS की पत्नी को नौकर ने उतारा मौत के घाट, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार

प्रशासन ने लोगों से ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ जालसाज जनगणना में मदद के नाम पर लोगों से ओटीपी और बैंक डिटेल जैसी संवेदनशील जानकारी मांग रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर लोगों को सावधान रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।Census 2027:

अधिकारियों का कहना है कि यह स्व-गणना अभियान आने वाले समय में दिल्ली की योजनाओं और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा। जनसंख्या के सही आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, आवास और परिवहन जैसी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी। यही वजह है कि प्रशासन ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस अभियान में भाग लेने की अपील कर रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *