Tamil Nadu: एएमएमके प्रमुख टी.वी. दिनाकरन ने शुक्रवार 8 मई को इस बात से इनकार कर दिया कि उनकी पार्टी ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन दिया है। दिनाकरन ने ये भी कहा कि वह एनडीए में बनी हुई है। मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए दिनाकरन ने कहा कि उनकी पार्टी के एकमात्र विधायक एस. कामराज, जो मन्नारगुडी विधानसभा क्षेत्र से हैं,उन्होंने टीवीके को समर्थन नहीं दिया है। Tamil Nadu
दिनाकरन ने कहा कि कामराज फिलहाल एआईएडीएमके के नव निर्वाचित सदस्यों के साथ पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कज़गम के महासचिव ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा, “सत्ता में आने के लिए उन्होंने जालसाजी की है। हमने ऐसा कहीं और नहीं सुना। उन्होंने एक जाली पत्र दिया है, वह भी एक एएमएमके विधायक के नाम से। उन्हें इस बात का बहुत दुख है। एएमएमके, एआईएडीएमके और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने डीएमके के गढ़ कहे जाने वाले निर्वाचन क्षेत्र में डीएमके के मंत्री के खिलाफ उन्हें जिताने के लिए दिन-रात मेहनत की थी। उन्होंने सिर्फ एक जाली पत्र बनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया।
Read Also: सूरत SBI लूटकांड! भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली
Tamil Nadu- यह एक अकेला विधायक है और दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा। इसलिए उन्होंने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। हम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगे। हमने राज्यपाल से जांच करने का अनुरोध किया है। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।” एआईएमके विधायक कामराज ने कहा, “लोक भवन के सचिव ने मुझसे संपर्क किया था, इसलिए मैं अभी आया हूं। मैं पहले से ही रास्ते में था। मैंने अपने वकील से बात की, उन्होंने हमें राज्यपाल को समझाने की सलाह दी, इसलिए हम यहां हैं।
विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने 108 सीटें जीतीं लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम रह गईं। सरकार बनाने के लिए टीवीके ने डीएमके की सहयोगी पार्टी सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके से संपर्क किया था। तीनों पार्टियों के 234 सदस्यीय विधानसभा में दो-दो विधायक हैं। सीपीआई और सीपीआई (एम) ने विजय को समर्थन दिया है, जबकि वीसीके शनिवार को अपना फैसला सुनाएगी।
