Haryana News: एक्शन में नरवाना पुलिस, व्यापारी से फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana News: जींद जिले के नरवाना में दुकानदार से हर महीने 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर नरवाना पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि कुछ ही घंटों में पूरा गैंग सलाखों के पीछे पहुंच गया। थाना शहर नरवाना पुलिस और CIA स्टाफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसके बाद व्यपारियो ने राहत की सांस ली है। वो चेहरे हैं जो कल तक खुद को ‘डॉन’ समझ रहे थे, लेकिन आज इनके सिर मुंडवा दिए गए हैं और ये हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। मामला नरवाना के एसजी फैशन हॉउस का, जहां नरेश जैन नामक व्यापारी से अमरजीत उर्फ बच्ची और उसके चार साथियों ने सुरक्षा के नाम पर 1 लाख रुपये प्रति माह की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं मिले तो अंजाम बुरा होगा।Haryana News: 
पांचो आरोपियों की पहचान अमरजीत उर्फ बच्ची, प्रवेश, मयंक, राहुल और सचिन निवासी गांव काब्रच्छा जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपियों ने व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचकर खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए हर महीने 1 लाख रुपये “सुरक्षा राशि” देने की धमकी दी थी। बदमाशों ने कहा था कि पैसे नहीं दिए तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।मामला दर्ज होते ही नरवाना पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों व खुफिया इनपुट के आधार पर कुछ ही घंटों में पूरे गिरोह को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली। Haryana News: 
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों का जनता में बना डर खत्म करने के लिए उनका सिर मुंडवाकर बाजार में पैदल घुमाया। इस दौरान बदमाश व्यापारी नरेश जैन के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। बाजार में यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि आरोपी राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी है।Haryana News: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *