NEET: पेपर लीक होने के बाद नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द होने से छात्र और उनके शिक्षक पूरी तरह से टूट गए हैं।कई छात्रों की महीनों की कड़ी मेहनत बेकार चली गई है, और दोबारा परीक्षा देने के तनाव ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।NEET:
Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात
लाखों ऐसे मेहनती उम्मीदवारों का भरोसा टूटा है, जिन्होंने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए सालों की कड़ी मेहनत और त्याग किया था।मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा अब नए सिरे से होगी, जिसकी तारीखें अलग से बताई जाएंगी।एनटीए द्वारा लगभग 23 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए आयोजित यह परीक्षा, भारत के 551 शहरों और दुनिया के अलग-अलग के 14 शहरों में हुई थी।NEET:
Read Also: Kerala: केरल में CM फेस पर कांग्रेस में घमासान तेज, आज मिल सकता है केरलम को नया मुख्यमंत्री
एनटीए द्वारा लगभग 23 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए आयोजित यह परीक्षा, भारत के 551 शहरों और दुनिया के अलग-अलग के 14 शहरों में हुई थी।महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने मंगलवार को नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चौहान ने बताया, “आज सुबह राजस्थान पुलिस से नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में नासिक पुलिस की अपराध शाखा इकाई 2 ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।”
उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए शहर पहुंचेगी।राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच तीन मई को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द कर दी और सरकार ने सीबीआई को “अनियमितताओं” की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया।NEET:
