Congress: दिल्ली में ऑटो रिक्शा चालकों से मिले राहुल गांधी,जमीन पर बैठकर खाया खाना

Congress:
Congress: दिल्ली की गर्मी में भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आम जनता से जुड़ने का एक अनोखा तरीका अपनाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क में ऑटो-रिक्शा चालकों से मिले। उन्होंने न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके साथ जमीन पर बैठकर लंच भी किया।Congress:

Read Also- BUSINESS: भारत और दक्षिण कोरिया ने बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने पर जताई सहमति

दिल्ली के मंडी हाउस के पास टोडरमल पार्क में आज सुबह राहुल गांधी पहुंचे। यहां पहले से मौजूद ऑटो-रिक्शा चालक उन्हें देखकर खुश हो गए। राहुल गांधी ने  उनके बीच जमीन पर बैठकर बातचीत की।

ड्राइवरों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और CNG की आसमान छूती कीमतों, 15 साल से नहीं बदले किराए और ऐप-बेस्ड कैब कंपनियों की वजह से घटते बिजनेस की शिकायतें रखीं। Congress:

Read Also- Delhi: मुख्यमंत्री पद से CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की मुलाकात

एक ड्राइवर ने बताया, “हमारा रोजगार प्रभावित हो रहा है, परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।”राहुल गांधी ने धैर्यपूर्वक सब सुना और कहा कि वे इन मुद्दों को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे।बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने ड्राइवरों के साथ लंच भी शेयर किया।

गर्मी के बावजूद सब जमीन पर ही बैठे रहे। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने एक ऑटो-रिक्शा चालक के साथ ही ऑटो में बैठकर घर जाने का फैसला किया। बच्चों के साथ सेल्फी भी लीं।राहुल गांधी का यह जन-संपर्क कार्यक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस इसे ‘जनता से जुड़ने’ का उदाहरण बता रही है, जबकि विरोधी इसे राजनीतिक स्टंट करार दे रहे है। Congress:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *