Gujarat: गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिया नया सुरक्षा मंत्र

Gujarat: 

Gujarat:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बेहद अहम दौरे के दौरान देश को नया सुरक्षा मंत्र दिया है। गृह मंत्री ने साफ किया कि अब देश सिर्फ ‘बॉर्डर सुरक्षा’ नहीं, बल्कि पूरी ‘टेरिटोरियल सुरक्षा’ के नए कॉन्सेप्ट पर काम करेगा। गुजरात ​भुज के दुर्गम इलाके में गृहमंत्री अमित शाह ने आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित G-7 और G-13 बॉर्डर आउट पोस्ट का लोकार्पण किया है और सीमा पर तैनात बीएसएफ के जांबाज जवानों का हौसला बढ़ाया है।Gujarat:  

Read Also- कॉकरोच जनता पार्टी’ को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, एक्स अकाउंट तुरंत बहाल करने से किया इनकार

​माइनस 45 डिग्री की जमा देने वाली ठंड हो या प्लस 45 डिग्री की झुलसाने वाली रेगिस्तानी गर्मी… देश की फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस यानी बीएसएफ (BSF) हर मोर्चे पर चट्टान की तरह डटी है। गुजरात के भुज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों के इसी जज्बे को सलाम किया।Gujarat:  

 गृहमंत्री ने G-7 बॉर्डर आउट पोस्ट पर जवानों से सीधा संवाद किया और इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने G-7 और G-13 सीमा चौकियों को देश को समर्पित किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सुरक्षा बलों के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।Gujarat:  

Read Also- Madhya Pradesh: उमरिया गाँव में गंभीर संकट के बीच बच्चे रोज़ाना पानी के लिए चलते हैं कई किलोमीटर

​गृहमंत्री अमित शाह ने कहा​”जब बीएसएफ के जवान नहीं थकते हैं, तो हमें थकने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है। देश की जनता चैन की नींद सोती है क्योंकि हमारे जवान सीमाओं पर मुस्तैद हैं।”इस दौरान गृहमंत्री ने सरहद की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा विजन देश के सामने रखा।Gujarat:  

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार अब ‘चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड’ Quadripartite Security Grid के नए मंत्र पर काम कर रही है। इसके तहत अब सिर्फ बीएसएफ अकेले नहीं, बल्कि देश की जनता, सिविल प्रशासन, स्थानीय पुलिस और मिलिट्री… सब मिलकर एक साथ खड़े होंगे।Gujarat:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *