उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन और सुदर्शन के नामांकन वैध घोषित किये गए

Vice President
Vice President:  उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवारों के नामांकन को वैध घोषित किया गया है।उपराष्ट्रपति चुनाव, 2025 के रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव के कार्यालय के कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है।Vice President: 
इसमे बताया गया है कि-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही, उपराष्ट्रपति चुनाव, 2025 की प्रक्रिया 7 अगस्त, 2025 से शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी, जबकि नामांकन पत्रों की जाँच की तिथि 22 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी। 7 से 21 अगस्त, 2025 की अवधि के दौरान, उपराष्ट्रपति चुनाव, 2025 के रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव को 46 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल कुल 68 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।Vice President: 

इन 68 नामांकन पत्रों में से, 19 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल 28 नामांकन पत्रों को राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा 5बी (4) के अनुसार सरसरी तौर पर खारिज कर दिया गया। 27 उम्मीदवारों के 40 नामांकन पत्रों को 22 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे जांच के लिए ले जाया गया। जांच के दौरान राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा 5बी(1)(बी) या 5बी(1)(बी) और 5सी के प्रावधानों के तहत नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।  निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए और इसलिए स्वीकार किए गए:-Vice President:

1. श्री सी. पी. राधाकृष्णन (नामांकन पत्र क्रम संख्या 26, 27, 28 और 29)Vice President: 

2. श्री बुचिरेड्डी सुदर्शन रेड्डी (नामांकन पत्र क्रम संख्या 41, 42, 43 और 44) Vice President: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *