आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में 5 लोग डूबे, शवों की तलाश जारी

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने के प्रयास में पांच लोग नदी में डूब गए। हालांकि लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन तुंगभद्रा नदी में उसे बचाने के चक्कर में डूबे आस-पास के गांव के पाँच लोगों के शवों की तलाश फिलहाल जारी है।

Read Also: PM मोदी आज Mann Ki Baat के 134वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को करेंगे संबोधित

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि, “शनिवार शाम करीब 4:30 बजे लड़की नदी में पैर धो रही थी तभी वह फिसल गई और तेज धारा में बह गई। फिर लड़की को बचाने की कोशिश में नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुंगभद्रा नदी में डूबे मृतक आसपास के गांवों के रहने वाले थे। स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीमों की मदद से मृतकों के शवों को निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *