Crime News: महिला का शव मिलने से मची सनसनी, व्यापारियों ने विरोध कर बाजार किया बंद

Crime News: पुलिस ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला का शव उसके घर पर मिला, जिसका गला रेता हुआ था। ये घटना नकुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अम्बेहटा कस्बे में हुई।

मृतक की हुई पहचान- पुलिस के अनुसार, इस घटना का पता शाम करीब पांच बजे चला, जब महिला (पूनम मित्तल, 58) के पति कस्बे के मुख्य बाजार में अपनी दुकान से घर लौटे। उन्होंने घर लौटने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि महिला को बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

Read Also: मध्य प्रदेश: कथित प्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर नदी में लगाई छलांग, शव बरामद

खून से लथपथ मिला शव- उन्होंने पूनम को बिस्तर पर खून से लथपथ पाया, जिसका गला रेता हुआ था।एक अधिकारी ने बताया, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आरोपी पीड़ित महिला का परिचित था। उसके गले पर चोट के निशान हैं और उस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था।उन्होंने बताया कि अंदर जाने का सिर्फ एक ही रास्ता था – एक दरवाजा, जो अंदर से खुला हुआ था। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि आरोपी और पीड़ित के बीच कोई विवाद चल रहा था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच के लिए हमने छह टीमें बनाई हैं।थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने पीटीआई वीडियो को बताया, “व्यापारी संजय मित्तल और उनकी पत्नी पूनम साथ रहते थे। उनका बेटा और बहू मुजफ्फरनगर में अपना कारोबार चलाते हैं।” Crime News:

Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं

व्यापारियों ने विरोध कर बाजार किया बंद- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने को कहा जा रहा है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष पैदा हो गया और व्यापारी बड़ी संख्या में पीड़ित के घर के बाहर जमा हो गए। व्यापारियों ने हत्या के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दीं और हत्या में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *