कर्नाटक के 24 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bengaluru: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार आज  मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बेंगलुरू में तैयारियां जारी हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे,सिद्धारमैया समेत वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों के साथ पार्टी के झंडे और बैनर विधान सौध और लोक भवन के आसपास लगाए गए हैं।शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले, कांग्रेस ने उन 13 मंत्रिमंडल मंत्रियों की सूची जारी की, जो मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे।  Bengaluru:

Read Also: कर्नाटक में आज CM पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल

शिवकुमार लोक भवन में शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह के दौरान मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों के भी शपथ लेने की उम्मीद है।उन्हें आधिकारिक तौर पर 30 मई को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। Bengaluru:

Read Also: उत्तराखंड: केदारनाथ को कूड़ा-मुक्त रखने के लिए शुरू किया गया ‘कैरी मी बैक’ अभियान

आयोजन स्थल के चारों तरफ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है।यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जार कर लोगों से आग्रह किया है कि वो अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सुचारू आवाजाही के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करें।बता दें कि सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह कांग्रेस हाई कमान के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे शिवकुमार के लिए इस प्रतिष्ठित पद को संभालने का रास्ता साफ हो गया था।Bengaluru:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *