Assembly Elections: PM ने मतदाताओं से की रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के अलग-अलग चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया कि असम, केरल पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज मतदान हो रहा है। मैं यहां के मतदाताओं, खासकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।

असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां अभी और पांच दौर का मतदान होना है। दो मई को चारों राज्यों एवं पुडुचेरी में मतों की गिनती होगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *