Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस की दस्तक, संदिग्ध मामले बढ़ने के बाद प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

Nipah virus

Nipah Virus: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के मामले सामने आने के बाद, तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के अधिकारियों ने केरल से लगी सीमाओं पर हेल्थ टीमें तैनात की हैं।ये कदम संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।अधिकारियों का कहना है कि नीलगिरि जिले में अब तक निपाह वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने, बुखार जैसे लक्षणों की जानकारी देने और अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। Nipah Virus

Read Also- यूपी पुलिस पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पांच आरोपी गिरफ्तार

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने शनिवार को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निपाह से संबंधित आवश्यक दवाओं की कमी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केवल एक ‘एंटी-वायरल’ दवा की आपूर्ति होनी बाकी है।मुरलीधरन ने यहां पत्रकारों से कहा कि चेन्नई में उपलब्ध एंटी-वायरल दवाओं के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो गई थी, इसलिए ये दवाएं दिल्ली से मंगवाई जा रही हैं और शाम तक अस्पताल पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा, “बाकी सभी दवाएं उपलब्ध हैं। निपाह का संक्रमण फैला नहीं है। अब तक किए गए सभी अन्य परीक्षणों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित एकमात्र मरीज अब भी वेंटिलेटर पर है।” Nipah Virus

Read Also- Jorhat: असम के जोराहट में IAF विमान क्रैश, वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का दिया आदेश 

उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन द्वारा एक दिन पहले लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए ये जानकारी दी।विजयन ने कहा था कि निपाह मरीज गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर है, ऐसे समय में आवश्यक दवा की कमी हो गई है।
हाल ही में 43 वर्षीय एक व्यक्ति में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उसका उपचार कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। “ Nipah Virus

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *