कम नहीं हो रही TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, भड़काऊ बयान मामले में CID ने भेजा नोटिश

Kolkata:

Kolkata: पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को शुक्रवार को नोटिस तामील कराया, जिसमें उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से दिए गए भड़काऊ बयान से जुड़े मामले में 16 जून को जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।इससे पहले सीआईडी की टीम अभिषेक बनर्जी के आवास पर गई ताकि नोटिस तामील कराया जा सके। सीआईडी की टीम दोपहर में यहां बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन उस वक्त डायमंड हार्बर के सांसद वहां मौजूद नहीं थे। बनर्जी जांच एजेंसी की टीम के पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही आवास से निकल चुके थे। Kolkata: 

Read Also- Sports News: ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं पी. वी. सिंधू, टूटा खिताब जीतने का सपना

परिवार के सदस्यों और कार्यालय के कर्मचारियों ने सीआईडी के अधिकारियों को बताया कि वह पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर एक बैठक में शामिल होने गए हैं।एक अधिकारी ने कहा कि लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद, अधिकारी फिर से आवास पर गये और नोटिस सीधे बनर्जी को सौंपने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि क्योंकि बनर्जी जांचकर्ताओं से नहीं मिले, इसलिए अंततः नोटिस उनके कार्यालय के एक कर्मचारी को सौंप दिया गया।Kolkata: 

Read Also- Haryana News: पंजाबी में गरजे CM नायब सिंह सैनी, प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर आप पर साधा निशाना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जारी जांच के तहत नोटिस विधिवत तामील करा दिया गया है। उन्हें 16 जून को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।’’पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के नेता विपक्ष के चयन से जुड़े फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को कोलकाता में सीआईडी मुख्यालय में अभिषेक बनर्जी से लगभग छह घंटे पूछताछ की गई थी।

यह मामला उनके द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयानों पर दर्ज की गई शिकायत से संबंधित है।अधिकारी ने कहा, ‘‘यह शिकायत शुरुआत में बागुईआटी पुलिस थाने में दर्ज की गई थी और बाद में इसकी जांच बिधाननगर साइबर अपराध थाने द्वारा की गई और इसके बाद इसे सीआईडी को सौंप दिया गया।’’उन्होंने कहा, ‘‘जांच नियमानुसार की जा रही है। मामले के संबंध में एक नोटिस तामील कराया जाना था और उसी उद्देश्य से अधिकारी आवास पर गए थे।’’Kolkata: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *