तमिलनाडु चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद DMK का बड़ा ऐलान, 17 जून को होगी विधायकों की बड़ी बैठक

DMK:  तमिलनाडु विधानसभा के 18 जून से शुरू हो रहे सत्र से पहले विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बुधवार को अपने विधायकों की एक बैठक बुलाएगी, जिसमें सदन में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।डीएमके विधायकों की यह बैठक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में आयोजित होगी और इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन करेंगे। DMK

Read Also: Sport News: महिला टी20 विश्व कप में जारी है वेस्टइंडीज का शानदार सफर, न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

डीएमके के मुख्य सचेतक और वरिष्ठ नेता ई. वी. वेलू ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण पर पार्टी की प्रतिक्रिया तय करना होगा।हालांकि, डीएमके सूत्रों का कहना है कि विधायक राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, ताकि विधानसभा में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को घेरा जा सके। DMK

Read Also: झारखंड: रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

डीएमके ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 59 सीट जीती थीं।सूत्रों के अनुसार, विधायक इस बात पर भी फैसला कर सकते हैं कि राज्यपाल के अभिभाषण में भाग लिया जाए या उसका बहिष्कार किया जाए। DMK

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *