CM नायब सिंह सैनी ने स्थित संत कबीर कुटीर में महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बागवानी अनुसंधान केंद्र का किया उद्घाटन। झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।आज का दिन अत्यंत प्रेरणादायक, गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थित संत कबीर कुटीर में महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित।

मुख्यमंत्री सैनी ने महाराणा प्रताप को भारत माता का अमर सपूत, महान योद्धा बताया। महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर आज उनके नाम पर स्थापित महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के अति आधुनिक बागवानी अनुसंधान केंद्र सहित 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन।इन परियोजनाओं पर 75 करोड़ 37 लाख रुपए की आई लागत। Haryana News:

Read Also: पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा की बढ़ी मुश्किलें, धन शोधन मामले में ईडी के सामने पेश

यह परियोजनाएं इस इलाके में कृषि एवं बागवानी विकास के साथ शिक्षा और जन सुविधाओं के एक नए अध्याय का शुभारंभ।शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि संसाधनों की कमी कभी भी संकल्प की शक्ति को कमजोर नहीं कर सकती।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 दिसंबर 2024 को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के मुख्य कैंपस का किया गया शिलान्यास।रइया में इसी विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 100 एकड़ भूमि पर 13 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित आधुनिक अनुसंधान केंद्र किया गया शुरू।यह केंद्र झज्जर के साथ पूरे हरियाणा के किसानों के लिए ज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इस अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं की गई स्थापित, इनमें फल, सब्जी और पुष्प फसलों की उन्नत किस्म का होगा विकास।इससे पहले इस विश्वविद्यालय द्वारा जींद, अंबाला, सोनीपत और करनाल में बागवानी अनुसंधान केंद्र खोले जा चुके हैं।चरखी दादरी में बागवानी अनुसंधान केंद्र का निर्माण कार्य प्रगति पर जो जल्द ही हो जाएगा पूरा। आज मुनीमपुर में पुष्प उत्पादन एवं बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र का भी किया गया उद्घाटन।हरित क्रांति से आगे बढ़कर वैल्यू क्रांति और हॉर्टिकल्चर क्रांति की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता। Haryana News:

Read Also: PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की

हमारी डबल इंजन सरकार कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए कर रही है निरंतर काम।हमने प्रदेश में पिछले साढ़े 11 वर्षों में बागवानी क्षेत्र का किया उल्लेखनीय विस्तार।बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य में इजराइल तकनीक आधारित 14 उत्कृष्टता केंद्र किए गए स्थापित।आज प्रदेश के किस सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, मधुमक्खी पालन और फूलों की खेती में कर रहे हैं नए कीर्तिमान स्थापित।प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा और करनाल में खोले गए प्रशिक्षण केंद्र।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ के क्लस्टर पर स्मार्ट एग्रीकल्चर नाम से प्राकृतिक खेती की जाएगी शुरू।

मोरनी ब्लॉक को भी प्राकृतिक व जैविक ब्लॉक के रूप में किया जा रहा है विकसित।आज कृषि केवल खेती तक सीमित नहीं बल्कि कृषि एग्री बिजनेस बन चुकी है।हमें कृषि चुनौतियों का सामना वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामूहिक प्रयासों से करना होगा, यह अनुसंधान केंद्र उसी संकल्प का प्रतीक।बादली उपमंडल में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा।

भिंडावास स्टेडियम को आदर्श स्टेडियम का दिया जाएगा दर्जा, चरणबद्ध तरीके से करवाई जाएंगी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध।बादली विधानसभा क्षेत्र में 70 किलोमीटर की 31 सड़कों का करवाया जाएगा नवीनीकरण।बादली विधानसभा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों का भी करवाया जाएगा नवीनीकरण।महाग्राम योजना के तहत गांव बादली में 50 करोड रुपए की लागत से सीवर लाइन और 13 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति का कार्य करवाया जाएगा।माछरौली में बीडीपीओ भवन का करवाया जाएगा निर्माण।बादली गांव के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपए अलग से देने की घोषणा की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *