राजस्थान पुलिस ने जासूसी के आरोप में मुश्ताक अली को न्यायिक हिरासत में भेजा, पाकिस्तान कनेक्शन…

Jaipur: 

Jaipur: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोपी एक व्यक्ति को जयपुर की एक अदालत ने बुधवार को पांच दिनों की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। एक वकील ने ये जानकारी दी।विशेष लोक अभियोजक सुदेश सतवान ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी मुश्ताक अली (26) को राजस्थान के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी-खुफिया) ने यहां एक विशेष अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे 22 जून तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया।Jaipur: 

Read Also: पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा की बढ़ी मुश्किलें, धन शोधन मामले में ईडी के सामने पेश

अधिकारियों ने बताया कि अदालत ले जाने से पहले आरोपी का जयपुरिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार सीआईडी (खुफिया) ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से सात दिन की अभिरक्षा मांगी थी।उसने कहा कि सीआईडी (खुफिया) सीमा पार से कथित तौर पर चलाई जा रही जासूसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। उसने बताया कि राजस्थान में जैसलमेर जिले के खारिया नाचणा इलाके में हिगोला की ढाणी का रहने वाला आरोपी अपनी गतिविधियों के कारण शक के घेरे में आ गया था।Jaipur: 

Read Also: CM नायब सिंह सैनी ने स्थित संत कबीर कुटीर में महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

पुलिस के मुताबिक उसे कल गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मुश्ताक पिछले दो साल से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के नुमाइंदों (हैंडलर) के संपर्क में था।पुलिस के अनुसार पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान पता चला कि उसे सीमावर्ती इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा गया था।Jaipur: 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सीमा की ओर जाने वाली सड़क पर चाय की दुकान खोल रखी थी और वो इसकी आड़ में कथित तौर पर सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखता और रिकॉर्ड करता था।पुलिस ने कहा कि आरोपी बीएसएफ और सेना की गतिविधियों की तस्वीरें खींचता और वीडियो रिकॉर्ड करता था और पैसे के बदले उन्हें पाकिस्तान भेजता था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद कई सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने जयपुर में आरोपी से संयुक्त पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि उसके नेटवर्क और दूसरे संभावित संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।Jaipur: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *