Crime News: चंडीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फार्मेसी कैशियर हत्याकांड मामले में आरोपी मुठभेड़ में घायल

Crime News

Crime News: चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह फार्मेसी के कैशियर की हत्या के मामले में जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने यहां लाए जाने के दौरान कथित रूप से पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।Crime News:

सूत्रों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।आरोपियों की पहचान आर्यन और सन्नी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस दल आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर एक एसयूवी वाहन में लेकर बुधवार रात चंडीगढ़ पहुंचा था।

Read Also: Ind Vs Afg: ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी से अफगानिस्तान पस्त, वनडे मैच में लगाया शतक

उन्होंने बताया कि इस दौरान वाहन एक मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें चालक घायल हो गया।उन्होंने बताया कि इसी बीच दोनों आरोपियों ने कथित रूप से पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पहले उन्हें चेतावनी दी और बाद में गोली चलाई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Crime News:

Read Also: मानहानि मामले में बढ़ी अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई

उल्लेखनीय है कि 13 जून को सेक्टर-11 स्थित एक फार्मेसी में दो नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े कैशियर जानकी दास (45) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस के अनुसार, ये पूरी घटना फार्मेसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों हमलावरों का एक तीसरा साथी बाहर इंतजार कर रहा था।पुलिस के अनुसार हमलावर वारदात के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *