International: इटली के विदेश मंत्री की अमेरिकी यात्रा रद्द

International:

International: इटली की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हाल ही में हुए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘मिन्नतें’ की थीं।International

इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और उनके देश को लेकर ट्रंप द्वारा किए गए दावों को ‘गंभीर और अपमानजनक’ करार दिया। उन्होंने इसी के साथ अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया।International

Read Also-Madhya Pradesh: मंडला ज़िले के चोवा गाँव में पेयजल का संकट, सूखे पड़े कुएं

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इटली और मैं मिन्नतें नहीं करते।’’अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ला-7 नेटवर्क पर प्रसारित एक साक्षात्कार में यूक्रेन के बारे में पूछे जाने पर मेलोनी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘मिन्नतें’ की थी।International

Read Also-Karnataka: बेलगावी के वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन

इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसा करना उनकी कोई मजबूरी नहीं थी, लेकिन उन्हें मेलोनी पर तरस आया और वे इसके लिए मान गए। मेलोनी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वे ट्रंप के दावों का जवाब दे रही हैं, क्योंकि ‘‘कुछ बातों पर तुरंत जवाब देना जरूरी होता है।International

’’उन्होंने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं। आखिरकार, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है।’’International

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *