हरियाणा के सोनीपत में सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “गोपाल नाम के इस व्यक्ति के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के 24 मामले दर्ज थे। वो हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और उसे पैरोल पर रिहा किया गया था।” Sonipat
Read Also: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष खिलाड़ियों की सीधी भर्ती पुनः प्रारंभ करने का लिया फैसला
पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने पत्रकारों को बताया, “हमें सूचना मिली थी कि वो हत्या करने के लिए इस गांव में आ रहा है। हम उसके टारगेट के बारे में जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि मामला जांच के दायरे में है।” सूचना मिलने के बाद गोपाल को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं और एक चेक पॉइंट लगाया गया। आठ-नौ राउंड गोलीबारी के दौरान वो घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Sonipat
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी है और खानपुर में उनका इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से एक बाइक और दो अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। Sonipat
