UP: बलिया में SDM की सरकारी गाड़ी और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, SDM समेत 3 घायल

UP

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह बैरिया के उप जिलाधिकारी (SDM) की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में SDM समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस सड़क हादसे की जानकारी दी है। UP

पुलिस के अनुसार बैरिया के SDM धर्मेंद्र कुमार, उनके ड्राइवर श्रीभगवान और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (SHO) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलिया जिला मुख्यालय से बैरिया जा रहे थे।

Read Also: सोनीपत में एक वांछित आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत, एक हेड कांस्टेबल भी घायल

उन्होंने बताया कि काशीपुर रिंग बंधा के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। UP

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *