CHANDIGARH: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कबीर संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

CHANDIGARH:

CHANDIGARH: संत कबीर कुटीर में आयोजित संध्या में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा- ‘आज का यह दिन हमारे लिए पावन उत्सव के समान है। सबसे बड़े मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत और अद्भुत संत शिरोमणि कबीर दास जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का दिन है। संत शिरोमणि कबीर दास जी के चरणों में नमन, प्रदेशवासियों को संत कबीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’।CHANDIGARH

Read Also-Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर धानक समाज के सम्मेलन में की शिरकत

आगे उनहोंने कहा-‘आज संत कबीर कुटीर में संतजन और कबीर पंथी पधारे हैं, आप सबका हार्दिक स्वागत है। संत कबीर भारतीय संस्कृति की ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ परम्परा के संवाहक और इतिहास के अनमोल रत्न है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संत कबीर दास जी के विचारों को आधुनिक भारत की नींव बताया है। हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की है।

हमने अनुसूचित जातियों के कल्याण लिए ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है। हमने अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की बहन-बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन का प्रावधान है’।CHANDIGARH

Read Also-दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 48 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

आखिर में CM सैनी ने कहा- ‘अब तक 3 लाख 85 हजार बेटियों की शादी पर 1523 करोड़ रुपये शगुन राशि दी गई है। हमारी हर योजना, हर नीति, हर निर्णय में संत कबीर दास जी की भावना बसती है। हम संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए हमने इस निवास का नाम भी ‘संत कबीर कुटीर रखा था। यह संत परंपरा, लोक मंगल और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संत कबीर कुटीर मुझे निरंतर प्रेरित करता है कि शासन का प्रत्येक निर्णय जनहित, जनसेवा और पारदर्शिता की भावना से लिया जाए’।CHANDIGARH

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *