Commonwealth Games 2026: सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games 2026: पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच सोमवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सचिन ने हेविट को 4-1 से हराया।26 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।Commonwealth Games 2026:

Read Also: CJP: अभिजीत दिपके ने वीडियो शेयर करके समर्थकों का जताया आभार, बोले- 37 दिनों के बाद आज आराम से…

पांच जज में से चार ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। जज एक, दो, तीन और पांच ने सचिन को 29-27 से विजेता घोषित किया जबकि जज चार ने हेविट को 29-27 का स्कोर दिया।सचिन ने तीनों राउंड में लगातार स्कोरिंग करते हुए मुकाबले में दबदबा बनाया। Commonwealth Games 2026:

Read Also: Share Market: कच्चे तेल के दाम में नरमी से शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 776 अंक चढ़ा

उन्होंने चार जज के स्कोर पर शुरुआती दो राउंड जीते और फिर एक जज के हेविट के पक्ष में स्कोर करने के बावजूद जीत हासिल की।भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी राउंड में एक अंक कटने के बावजूद जीत पक्की कर ली। इस जीत से सचिन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।अब उनका अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। मोरेमी ने अंतिम 16 के मुकाबले में लेसोथो के टोका लिटाबे को खंडित फैसले में 3-2 से हराया। Commonwealth Games 2026:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *