Assam Flood: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ‘असम मुख्यमंत्री राहत कोष’ में किया दान

Assam Flood

Assam Flood: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने असम में ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में दान दिया। ये योगदान असम में जारी बाढ़ से प्रभावित कई परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास के कामों में मदद करेगा।

एक प्रेस रिलीज के अनुसार, अभिनेता आयुष्मान खुराना फरवरी 2023 से यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एंबेसडर (राष्ट्रीय राजदूत) हैं। वो लगातार बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और भलाई के लिए आवाज उठाते रहे हैं। Assam Flood

Read Also: Sports News: विश्व कप में पदक का सूखा खत्म करने के लिए विवेक को मिला गुरुमंत्र

असम में 19 जुलाई से बाढ़ आई हुई है और इससे भारी तबाही हुई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे 21 रेवेन्यू सर्कल और 622 गांव प्रभावित हुए हैं। Assam Flood

45,341.98 हेक्टेयर में लगी फसलें पानी में डूब गई हैं, साथ ही बाढ़ प्रभावित जिलों में घरों, गौशालाओं और स्कूलों जैसे कई इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है। Assam Flood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *