UP: चंदा चोरी पर गरमाई सियासत, संसद भवन में नुक्कड़ नाटक करने पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर…

UP:

UP: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे में हेर-फेर के मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिए दिल्ली में संसद परिसर में ‘नाटक’ करने पर सांसद पप्पू यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अयोध्या से समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।UP:

Read Also: बारिश से पानी-पानी हुआ केरल, इडुक्की में भूस्खलन से महिला की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF

पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने शनिवार को बताया कि संतों की तहरीर पर सांसद राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद पर सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि संतों की तरफ से शनिवार को कोतवाली थाने में एक तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सांसद राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद ने सनातन धर्म का अपमान किया है। बंसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: बारिश से पानी-पानी हुआ केरल, इडुक्की में भूस्खलन से महिला की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF

जगत गुरु बालक दास ने बताया कि संसद में जिस तरह से पप्पू यादव ने भगवान राम का और सनातन का अपमान किया है वह माफी के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह कृत्य किया गया, उसे कोई सनातनी भूल नहीं सकता।

बता दें कि विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे में हेर-फेर मामले में प्रतीकात्मक नाटक कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इस दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, जबकि राहुल गांधी ने चंदा दिया। उसके बाद पप्पू यादव चंदे का बक्सा लेकर भागने लगे, जिन्हें अन्य सांसदों ने रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए गए।

विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी शामिल थीं, जो एक बड़े बैनर के पीछे खड़े थे, जिस पर लिखा था, “अमित शाह सदन से गायब क्यों?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *