Om Birla: ओम बिरला की बड़ी पहल-कोटा-बूंदी को मिलेंगी नई खेल और स्वास्थ्य सुविधाएं

Om Birla

Om Birla: कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र को खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जल्द ही कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष और क्षेत्र से सांसद ओम बिरला ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीय युवा मामले, खेल, श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मांडविया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है।

​इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य कोटा-बूंदी को खेल के वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाना है। बैठक के दौरान कोटा में दो नए अत्याधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आधुनिकीकरण पर गहराई से चर्चा हुई है। Om Birla

Read Also: Parliament Deadlock: संसद में आज ही बना रहा गतिरोध,विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन- हंगामें के बीच आज भी महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित

साथ ही वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) को ध्यान में रखते हुए स्थानीय खिलाड़ियों के लिए हाई-टेक प्रशिक्षण सुविधाओं और आवश्यक खेल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का खाका तैयार किया गया। Om Birla

​विशेष उल्लेख: हाल ही में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसी दिशा में लोकसभा अध्यक्ष का प्रयास है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को ऐसा माहौल और सुविधाएं मिलें, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा सकें। Om Birla

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

​श्रमिकों और आमजन को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य ढांचा: ​खेलों के साथ-साथ बैठक में क्षेत्र के श्रमिकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी बड़ा फैसला हुआ है। कोटा के ESI अस्पताल में खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करने और अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं हाईटेक मशीनों से लैस करने पर सहमति बनी है, ताकि श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। Om Birla

​​लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के इस प्रयास से न सिर्फ कोटा-बूंदी के युवाओं के खेल के सपने को उड़ान मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *