Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर जारी, गांवों का संपर्क टूटा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना

Assam Flood:

Assam Flood: भले ही असम के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन भूटान और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ ने उदलगुरी जिले के मजबत इलाके को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांव पानी में डूब गए हैं, और उफनती पगला नदी ने एक अहम पुल को बहा दिया है, जिससे कथपुरी गांव का जिले के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है और लोग फंस गए हैं।Assam Flood: 

Read Also: Musafir Cafe Season2: नेटफ्लिक्स ने रोमांटिक ड्रामा ‘मुसाफिर कैफे’ के दूसरे सीजन का ऐलान किया

संपर्क टूटने और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होने की वजह से लोग प्रशासन से बुनियादी ढांचे को ठीक करने और तुरंत राहत पहुंचाने की मांग कर रहे हैं।बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए असम के कैबिनेट मंत्री चरण बोरो और डिप्टी कमिश्नर ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत कर उनकी मुश्किलें जानी।

Read Also: Om Birla: ओम बिरला की बड़ी पहल-कोटा-बूंदी को मिलेंगी नई खेल और स्वास्थ्य सुविधाएं

अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत पहुंचाने और हालात सुधारने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।राहत कार्य जारी रहने के बावजूद असम में हाई अलर्ट बना हुआ है।Assam Flood: 

बाढ़ जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है, जबकि पांच जिलों में एक लाख बाईस हजार से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं। अचानक बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए अधिकारी खतरे से निपटने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सेना राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *