हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर, मंडी जिले में भूस्खलन से प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Weather News: हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधि जोरों पर हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है।शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। Weather News:

Read Also: Rajasthan News: तीज के मौके पर जयपुर के मशहूर घेवर की बढ़ी मांग, देश-विदेश में स्वाद की दीवानगी

राज्य में 14 अगस्त से मानसून की गतिविधि और तेज होने की उम्मीद है और 16 अगस्त तक बारिश बढ़ने का अनुमान है।राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, पूरे राज्य में भारी बारिश की वजह से 259 सड़कें बंद हो गई हैं, 54 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं और 161 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।

Read Also: Ministry Of External Affairs: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कूटनीतिक मुद्दों पर दिए जवाब

इस बीच, मंडी जिले में झालोगी सुरंग के पास भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-मनाली खंड को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि बहाली का काम चल रहा है। साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों और पर्यटकों से नदियों और नालों से दूर रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।Weather News:

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 30 जून को मानसून सीजन शुरू होने के बाद से हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 68 लोगों की मौत हुई है। इनमें 14 लोगों की मौत भूस्खलन और एक की मौत अचानक आई बाढ़ की वजह से हुई। राज्य को अनुमानित 886 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।Weather News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *