Independence Day 2026: लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे PM मोदी, देशवासियों को करेंगे संबोधित

Delhi

Delhi: आज देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली।आजादी के अवसर पर हर साल स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल किले पर आयोजित किया जाता है।आज पीएम मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी लेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले से आज 13वीं बार देशवासियों को संबोधित भी करेंगे।Delhi:

Read Also: मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन से मची तबाही, सात की दर्दनाक मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।

Read Also: Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सुरक्षा चाक-चौबंद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए लोगों के आगमन के साथ ही डीसीपी (उत्तरी दिल्ली) राजा बंथिया ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि दर्शकों की तीन स्तरीय तलाशी और जांच की जा रही है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह राजघाट रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *