Delhi: बढ़ती कीमतों ने चीनी की मिठास फीकी कर दी है। आमजन घरेलू खर्च बढ़ने से परेशान हैं। मंगलवार को देशभर में चीनी की औसत एक्स-मिल कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। इसकी वजह 2026–27 सीजन के लिए शुरुआती स्टॉक कम रहने की आशंका थी।Delhi:
Read Also: PUNJAB: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीज महोत्सव में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
देश के कुछ हिस्सों में खुदरा कीमतें भी 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। चीनी व्यापारी बताते हैं कि कीमत बढ़ोतरी का असर तेजी से नीचे तक पहुंचा। कीमत में अमूमन एक-दो रुपये होने वाली बढ़ोतरी दो-एक दिन में ही 17–18 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई। कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को चीनी मिलों को 10 लाख टन कच्ची चीनी या रॉ शुगर आयात करने की इजाजत दे दी। इससे पहले ये कदम करीब दस साल पहले उठाया गया था।Delhi:
Read Also: West Bengal: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई
उम्मीद है कि आयात से कीमतें कम होने में मदद मिलेगी। हालांकि जानकारों का ये भी कहना है कि ज्यादा से ज्यादा पांच रुपये प्रति किलो तक ही कमी हो, यानी ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। ग्राहकों का कहना है कि रोजमर्रे की खाने-पीने के सामानों की बढ़ती कीमतें घर के बजट पर बोझ बढ़ा रही हैं। चीनी महंगी होने का असर दूसरे सामानों पर भी पड़ रहा है।उनका कहना है कि कीमतों में ये बढ़ोतरी असामान्य है। इससे बिक्री पर खासा असर पड़ा है। अमूमन पांच किलो खरीदने वाले अब सिर्फ एक या दो किलोग्राम चीनी ही खरीद रहे हैं।Delhi:
त्योहारों का मौसम नजदीक आ रहा है। इससे पहले कीमतों में तेजी से चाय, मिठाइयां और चीनी से बने दूसरे सामान भी महंगे हो रहे हैं।दुकानदारों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों और कारोबारियों, दोनों पर पड़ रहा है। रोजमर्रे के खर्च से निपटना और त्योहारों का जश्न मनाना महंगा हो रहा है।खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को बताया कि उत्पादन में कमी की वजह गन्ने की बीमारियों और जरूरत से ज्यादा बारिश थी। फिर भी चीनी का काफी स्टॉक मौजूद है।
उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इथेनॉल बनाने में गन्ने का इस्तेमाल होने की बात भी खारिज कर दी।सरकार को उम्मीद है कि आयात और नई फसल आने के बाद कीमतें कम होंगी। लेकिन आम लोगों और कारोबार पर इसका असर अभी से दिखने लगा है। फिर भी उम्मीद है कि त्योहारों का मौसम पास आने पर कीमतें कम होंगी, ताकि त्योहारों की मिठास बनी रहे।Delhi:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
