सरकार जन सेवा केंद्र संचालकों को कृत्रिम मेधा क्षेत्र में देगी मुफ्त प्रशिक्षण

Public Service Center:  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सरकार ‘जन सेवा केंद्र’ चलाने वाले 5.5 लाख से ज्यादा ग्रामीण उद्यमियों को कृत्रिम मेधा (एफआई) का मुफ्त प्रशिक्षण देगी।वैष्णव ने जन सेवा केंद्र विशेष उद्देश्यीय इकाई (सीएससी एसपीवी) की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि इन्हें सरकार के भारत कृत्रिम मेधा मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 10 लाख लोगों को एआई के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने का प्रावधान है।

Read also- उत्तर प्रदेश ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए 37 करोड़ से ज्यादा पौधे

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को मुफ्त में एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा। हमने कृत्रिम मेधा मिशन के तहत लगभग 10 लाख लोगों को कुशल बनाने का लक्ष्य रखा है। सभी 5.5 लाख ग्रामीण स्तरीय उद्यमियों को प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी।’’इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस मौके पर सीएससी ग्रामीण उद्यमियों की राज्य-आधारित सरकारी सेवा केंद्रों को जन सेवा केंद्रों के साथ विलय करने की मांग को सामने रखा।

Read also- Tesla: मुंबई में खुला टेस्ला का शोरूम, डिस्प्ले पर रखी कारों को देख बुकिंग करा सकेगें …

उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अधिक आय सृजन के अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीएससी ग्रामीण उद्यमी अपने केंद्र में आधार से संबंधित कार्य का आवंटन चाहते हैं।वैष्णव ने सीएससी एसपीवी को राज्य-आधारित सेवा केंद्रों के विलय पर विवरण तैयार करने को कहा और ग्रामीण उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकारों के साथ उनके विलय की संभावना पर चर्चा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *