Karnataka: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के बसवनगुड़ी इलाके में बुधवार को ईद मिलाद के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है और दोनों गुटों की ओर से शिकायतें एवं जवाबी शिकायतें दायर की गईं।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब जुलूस राष्ट्र रक्षणा पाडे के नेता और हिंदुत्व कार्यकर्ता पुनीत केरेहल्ली के कार्यालय के सामने से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों द्वारा नारे लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच टकराव हो गया। Karnataka
Read Also: Vrindavan News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दान की चोरी रोकने के लिए उठाए जाएंगे पुख्ता कदम
मुरली नामक एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद केरेहल्ली और उनके समर्थकों ने कथित मारपीट की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और इलाके में तनाव बढ़ गया। Karnataka
सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में बड़ी संख्या में लोग बसवनगुड़ी थाने के बाहर एकत्र हो गए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इसके बाद ईद मिलाद का जुलूस फिर से शुरू हो गया।
Read Also: Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 157 पहुंची, 800 के करीब अभी लापता
बेंगलुरू दक्षिण संभाग के पुलिस उपायुक्त वामशी कृष्णा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतें और जवाबी शिकायतें दायर की गईं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज का विश्लेषण करने के बाद ही झड़प की असली वजह का पता चल पाएगा। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया है। घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।’’ Karnataka
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

