Haryana के सीएम नायब सैनी ने योजना के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है, योजना के तहत 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र बहन-बेटियों को मिलेगा योजना का लाभ…
न्यूज डेस्क: हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत आज 17 सितंबर से होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के अवसर पर योजना के नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। अब 1 लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना पारिवारिक आय वाले परिवारों की सभी पात्र बहन-बेटियों को भी योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे अपना पंजीकरण जरूर कराएं।
Read Also-HARYANA: CM नायब सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार माताओं और बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें मजबूत बनाना है। दूसरे चरण में आय सीमा के दायरे में आने वाले नए परिवारों की पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार की ओर से तय पात्रता शर्तों के अनुसार ही लाभ दिया जाएगा।
Read Also-CM नायब सैनी का चंडीगढ़ में बड़ा बयान, सनातन संस्कृति में छिपा है विश्व की चुनौतियों का समाधान
योजना के नए चरण में शामिल होने की इच्छुक महिलाओं को अपना पंजीकरण समय पर कराना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी पात्र लाडो से विशेष आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। योजना के विस्तार से अधिक परिवारों की महिलाओं को सरकारी आर्थिक सहायता से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पंजीकरण से पहले आवेदकों को योजना की आधिकारिक पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

