Book Reading: Singapore सरकार की नई पहल में रोजाना पढ़ने का समय दर्ज करने पर वर्चुअल कॉइन्स मिलेंगे, जिन्हें नकद मूल्य वाले रिवॉर्ड में बदला जा सकता है…. स्मार्ट फोन की बढ़ती लत के बीच सरकार ये अनोखा आइडिया लेकर आई है …
न्यूज डेस्क: सिंगापुर में लोगों को किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड (NLB) के ReadSG अभियान के तहत लोगों को रोज कम से कम 15 मिनट पढ़ने का लक्ष्य दिया गया है। पढ़ने के बाद समय को सरकारी CrowdTaskSG प्लेटफॉर्म पर दर्ज करना होगा। इसके बदले वर्चुअल कॉइन्स मिलेंगे, जिन्हें आगे रिवॉर्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पहल 6 सितंबर 2026 को शुरू हुई पांच साल के राष्ट्रीय रीडिंग अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद लोगों में पढ़ने की आदत को मजबूत करना और लंबे समय तक ध्यान लगाकर पढ़ने को बढ़ावा देना है।
Read Also: International: जापान में भालू बने बड़ी चुनौती, भालू मंत्री नियुक्त-अलग विभाग भी बनाया
इस चैलेंज में 15 मिनट की पढ़ाई दर्ज करने पर 20 वर्चुअल कॉइन्स मिलते हैं। एक दिन में केवल एक रीडिंग सेशन दर्ज किया जा सकता है। 1,000 कॉइन्स का मूल्य एक सिंगापुरी डॉलर है। यानी लगातार 50 दिन तक रोजाना एक सेशन दर्ज करने पर 1,000 कॉइन्स पूरे हो सकते हैं। हालांकि, यह सीधे बैंक खाते में मिलने वाला नकद भुगतान नहीं है। कॉइन्स का इस्तेमाल तय व्यवस्था के तहत रिवॉर्ड या खरीदारी में किया जा सकता है। इस तरह योजना में पढ़ने की आदत को एक रिवॉर्ड सिस्टम से जोड़ा गया है।
Read Also: International: पाकिस्तान आर्मी के साथ ड्रोन डील, ट्रंप के बेटों से जुड़े कारोबारी कनेक्शन ने खींचा ध्यान
सिंगापुर की नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड का मानना है कि लगातार छोटे-छोटे समय तक पढ़ने से लोगों में ध्यान लगाने, सोचने और कल्पना करने की क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है। संस्था ने डिजिटल दौर में लगातार आने वाली सूचनाओं और छोटे वीडियो के बीच गहराई से पढ़ने की जरूरत पर जोर दिया है। ReadSG अभियान के तहत लोगों को रोजाना पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, 15 मिनट का छोटा लक्ष्य लोगों को शुरुआत करने में मदद कर सकता है। योजना में मिलने वाले रिवॉर्ड पढ़ने के लिए शुरुआती प्रेरणा दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक आदत बनाए रखने में व्यक्तिगत रुचि भी महत्वपूर्ण रहेगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

