Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वकर्मा जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। नारनौल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री बोले भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर आप सभी श्रम साधकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता। आज ही हम अथक कर्म योगी, मां भारती के महान सपूत और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं।Haryana:
₹2,100 की मासिक सहायता के साथ ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण का शानदार शुभारंभ…
आज नारनौल में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
हमारी संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, शिल्प और निर्माण के… pic.twitter.com/14wQThklVh
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 17, 2026
Read Also- International: जापान में भालू बने बड़ी चुनौती, भालू मंत्री नियुक्त-अलग विभाग भी बनाया
उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण देश की प्रगति, गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए किया समर्पित।आज ही हमने पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। आगामी 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य पूरे प्रदेश में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास के संकल्प को साकार करना।सभी प्रदेशवासी आज शाम को आशीर्वाद का दीया जलाकर दें उन्हें आशीर्वाद।Haryana:
आज यहां सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत वीरगति और सैनिकों का सम्मान करना हमारे लिए विशेष गौरव का विषय।हमारे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को देश की सेवा और त्याग के लिए नमन।आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की। इसमें उन सब बहन बेटियों को भी 2100 रुपए मासिक मिलेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार तक।
औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों में काम करने वाले 64783 श्रमिकों के बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के 48 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि जारी की।आज 135 करोड़ 42 लाख रुपए लागत की 24 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए।इनमें 47 करोड़ 48 लाख रुपए लागत के 6 उद्घाटन और 87 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत के 18 शिलान्यास शामिल। आज 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 33 करोड़ 96 लख रुपए की खेल अनुदान राशि भी जारी की।
भगवान श्री विश्वकर्मा न केवल कारीगरों के देवता बल्कि ज्ञान विज्ञान और कला के भी आदि आचार्य।विकसित हरियाणा बनाने में भी विश्वकर्मा बंधुओं का महान योगदान।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना चलाई जिसमें कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।हमने हरियाणा में भी इस योजना को किया लागू, प्रदेश में 41 हजार 366 आवेदक पंजीकृत हुए।इनमें से 30 हजार 655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा और लगभग 12 हजार कारीगरों को टूल किट भी दी जा चुकी है।हमने जिला पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की।
हमने पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का किया गठन। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड गठित किया।बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण कामगार को 60 वर्ष की आयु उपरांत प्रतिमाह ₹3500 दी जाती है पेंशन।इसके अलावा श्रमिकों की दिव्यांग पेंशन ₹3000 कर दी गई।जब तक शिल्पकार, कारीगर और छोटे उद्यमी सशक्त नहीं होंगे तब तक प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।जब हमारा कारीगर सशक्त होगा तो हमारा प्रदेश सशक्त होगा और जब प्रदेश सशक्त होगा तो हमारा विकसित भारत का सपना होगा साकार।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

