Nithari Case: निठारी हत्याकांड के आरोपियों में से एक सुरेंद्र कोली हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में स्थित अपनी चाय की दुकान में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दोपहर को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Read Also: Movie: यश की ‘टॉक्सिक’ जल्द OTT पर! 25 सितंबर की चर्चा, मेकर्स के नए कट की भी खबर
पुलिस के अनुसार, कोली अल्मोड़ा का मूल निवासी है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हरिद्वार कोतवाली के उप निरीक्षक विक्रम बिष्ट ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सप्तऋषि पुलिस चौकी को सप्त सरोवर रोड स्थित एक चाय की दुकान में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद जांच के दौरान मृतक की पहचान अल्मोड़ा के भिकियासैंण निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई ।Nithari Case:
Read Also: Crime News: दिल्ली फिर हुई शर्मसार, 17 साल की लड़की से रेप के बाद आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
निठारी केस 2006 में तब सामने आया, जब नोएडा के सेक्टर 31 में पंढेर के बंगले (डी-पांच) के पीछे के हिस्से और नालियों से कंकाल, खोपड़ियां और हड्डियां मिलीं। कई बच्चों और महिलाओं के गायब होने और हत्याओं का खुलासे वाली इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी।Nithari Case:
इस मामले में सह-आरोपी पंढेर भी कई वर्षों तक जेल में रहा, लेकिन मामले में बरी होने के बाद 20 अक्टूबर, 2023 को उसे रिहा कर दिया गया। 2006 में गिरफ्तारी के समय कोली 30 साल का था, उसे कई वर्षों के दौरान अलग-अलग मामलों में कई बार मौत की सजा सुनाई गई थी।Nithari Case:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
