Sports News: एलावेनिल के एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने से परिवार में खुशी, अगला लक्ष्य ओलंपिक मेडल

Sports News:

Sports News: नागोया में एशियाई खेलों के महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय शूटर एलावेनिल वलारिवन के सिल्वर मेडल जीतने से गुजरात में उनके परिवार में बहुत खुशी है। उनके माता-पिता का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उसने देश और राज्य के लिए मेडल जीता है।Sports News:

Read Also: Delhi BJP Protest : सफाई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर BJP ने किया विरोध प्रदर्शन, AAP पार्षद पर कार्रवाई की मांग की

आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत का शूटिंग अभियान शानदार ढंग से शुरू हुआ। अनुभवी राइफल शूटर वलारिवन ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में देश के लिए दो सिल्वर मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई। एलावेनिल की मां डॉ. सरोजा एलारिवन ने बताया कि परिवार ने आज सुबह मैच लाइव देखा।Sports News:

Read Also: Telangana: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, मृतक की हुई पहचान

उन्होंने पीटीआई वीडियो से कहा, “वो बिल्कुल टॉप पर थी—ऐसा लग रहा था कि वो गोल्ड जीतेगी—लेकिन आखिरी पलों में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया। फिर भी, यह भारत और गुजरात के लिए सिल्वर मेडल है और हम बहुत खुश हैं। पूरा परिवार खुश है। यह बहुत अच्छा लग रहा है कि उसने भारत के लिए मेडल जीता है।”उनके पिता डॉ. आर. वलारिवन ने इस कामयाबी का श्रेय बरसों की लगन और कड़ी मेहनत को दिया।Sports News:

उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं क्योंकि यह उसकी 12 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है। गुजरात सरकार ने भी उसे काफी सपोर्ट किया है। उसका लक्ष्य ओलंपिक में मेडल जीतना है। इसलिए अगली बार वह ज़रूर मेडल जीतेगी।Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *