MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीमच में मादा चीता को गांधी नगर अभयारण्य में छोड़ा

MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में एक मादा चीता को छोड़ा।बोत्सवाना से भारत लाई गई इस मादा चीता को अब कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में भेजा जा रहा है। यह कदम इस बड़ी बिल्ली प्रजाति (चीता) के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के विस्तार की कोशिशों का हिस्सा है।

Read Also: ATS का बड़ा खुलासा: अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी बना रहे थे बम, पाकिस्तान-तुर्की जाने की थी तैयारी

मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘प्रोजेक्ट चीता’ लगातार आगे बढ़ रहा है और चीता को जंगल में छोड़ने की यह घटना इसमें एक नया अध्याय जोड़ती है।दक्षिणी अफ्रीकी देश घांज़ी में जन्मी यह मादा चीता 28 फरवरी को ढाई साल की उम्र में भारत आई थी।

Read Also: Mumbai: लालबाग इलाके में गणपति पंडाल में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

इसे कूनो नेशनल पार्क में क्वारंटीन में रखा गया था और फिर मई में खुले जंगल में छोड़ दिया गया, जहां इसने जल्द ही वहां के माहौल के हिसाब से खुद को ढाल लिया।केंद्र सरकार के आधिकारिक प्रोजेक्ट का मकसद कूनो-गांधी सागर इलाके में 60-70 चीतों की एक लंबी अवधि वाली मेटा-पॉपुलेशन (आपस में जुड़ी आबादी) तैयार करना है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *