Telangana: तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में रविवार को सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से 50 वर्षीय डॉक्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा हैदराबाद-खम्मम राजमार्ग पर पिल्ललामर्री फ्लाईओवर के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुआ।Telangana:
Read Also: TMC: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर बोला जोरदार हमला, बोले- ममता की बाकी जिंदगी अदालतों के चक्कर काटने में बीतेगी
डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में चालक की सीट पर एक जला हुआ शव मिला।Telangana:
Read Also: मुंबई में तेज रफ्तार का कहर, कोस्टल रोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी BMW कार, 3 की मौत
पास के टोल गेट से मिली जानकारी और वाहन के अस्थायी पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के. जगदीश के रूप में हुई, जो खम्मम जिले के एक अस्पताल में न्यूरोसर्जन के तौर पर कार्यरत थे।’पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अपने परिवार से मिलने के लिए खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
