Kanpur-सुब्रत ने बताया कि उसके पिता के कुछ अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे, जिसकी वजह से घर में आए दिन विवाद और तनाव रहता था। उसकी मां भी पिता के इस व्यवहार से काफी परेशान थीं। इसके अलावा सुब्रत को यह डर भी सता रहा था कि उसके पिता अपनी सारी संपत्ति किसी दूसरे व्यक्ति के नाम न कर दें।
News Desk: कानपुर के चर्चित कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान विनीत के बेटे सुब्रत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुब्रत के कुबूलनामे का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी बेटे ने जो बातें कहीं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। सुब्रत का कहना है कि उसे अपने पिता की हत्या का कोई अफसोस नहीं है, लेकिन जिस तरह से उन्हें चाकू से गोदा गया, उसका उसे गहरा दुख है।Kanpur
Read Also-CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा दें, वरना देशभर में आंदोलन- कॉकरोच जनता पार्टी
3-4 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश
पुलिस की पूछताछ और वायरल वीडियो के मुताबिक, यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि इसे महीनों पहले प्लान किया गया था। सुब्रत ने खुलासा किया कि उसने करीब तीन से चार महीने पहले ही पिता की हत्या की योजना बना ली थी। इस पूरी साजिश में उसने अपने घर के नौकर विशाल को भी शामिल किया था। सुब्रत ने विशाल को उसका 40 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज चुकाने में मदद करने और करीब डेढ़ से दो लाख रुपये देने का लालच दिया था। पहले हत्या को सड़क हादसा या सामान्य बीमारी दिखाने का प्लान था, ताकि पुलिस और परिवार को कोई शक न हो। इसके लिए सुब्रत ने घर की डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई थी।Kanpur
हत्या की वजह: पारिवारिक तनाव और भारी कर्ज
सुब्रत ने बताया कि उसके पिता के कुछ अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे, जिसकी वजह से घर में आए दिन विवाद और तनाव रहता था। उसकी मां भी पिता के इस व्यवहार से काफी परेशान थीं। इसके अलावा सुब्रत को यह डर भी सता रहा था कि उसके पिता अपनी सारी संपत्ति किसी दूसरे व्यक्ति के नाम न कर दें।सुब्रत पर करीब 40 लाख रुपये का कर्ज था, जिसकी हर महीने 55 से 56 हजार रुपये की किस्त आती थी। पिता उसे केवल 40 हजार रुपये प्रति माह देते थे। कर्ज चुकाने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लोन और क्रेडिट कार्ड का सहारा ले रहा था।Kanpur
Read Also-MP News : पटवारी और पत्नी के नाम 51 संपत्तियां, खंडवा में ऐसे खुली रिकॉर्ड की गड़बड़ी
पत्नी को निर्दोष बताया, नौकर ने बोला सच
शुरुआत में सुब्रत ने सारा आरोप अपनी पत्नी शालू पर मढ़ने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस जब तीनों (सुब्रत, शालू और विशाल) को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने लगी, तो सच बाहर आ गया। सुब्रत ने कैमरे के सामने यह माना कि उसकी पत्नी शालू पूरी तरह निर्दोष है और उसे इस साजिश का कोई अंदाजा नहीं था। नौकर विशाल ने बताया कि वारदात वाली रात विनीत मिनोचा जग गए थे और शोर मचाने लगे थे, जिसके बाद डर के मारे उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।Kanpur
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterKanpur

