West Bengal: बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में रविवार को बिजली का करंट लगने से तीन हाथियों की मौत हो गई।वन मंत्री मनोज ओरांव ने ‘पीटीआई’ को बताया कि पिराकाटा वन क्षेत्र में बिजली के तार के संपर्क में आने से दो वयस्क हाथियों और एक हाथी के बच्चे की करंट से मौके पर ही मौत हो गई।
Read Also- बंगाल में SIR पर सियासत तेज, दिलीप घोष बोले- चुनाव में जनता ने TMC के बजाय BJP को चुना
उन्होंने कहा कि वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इन हाथियों की मौत से वन्यजीवों के आवागमन वाले गलियारों की सुरक्षा और वन क्षेत्रों में खुले या अवैध बिजली कनेक्शन के इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Read Also- CM .वी.डी. सतीशन बोले- ज्ञानेश BJP एजेंट’ की तरह करे रहे काम, EC पर टिप्पणी से गरमाई सियासत
मंत्री ने कहा, ‘‘ये एक दुखद घटना है। हमने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध बिजली कनेक्शन या ऐसी गतिविधियों की तत्काल सूचना दें, जिससे वन्यजीवों को खतरा हो सकता है।’’उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाथियों से धान की फसल की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने बिजली के तारों की बाड़ लगाई होगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
