Delhi: केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘‘एजेंट’’ की तरह काम किया और ‘‘भारतीय लोकतंत्र को मौत की सजा सुना दी।’’Delhi:
मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा कि ज्ञानोेश कुमार को अब पद पर नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने फेसबुक और ‘एक्स’ पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जि.जी. थॉमसन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के बारे में जो दावे किए हैं, वे बेहद गंभीर हैं।Delhi:
खबरों के अनुसार, जि.जी. थॉमसन ने दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार ने 2016 में उन्हें उस समय बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा था, जब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ये साबित करने के लिए अब किसी और सबूत की जरूरत नहीं है कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया। अब ये स्पष्ट है कि उन्होंने बीजेपी की ओर से लोकतंत्र को कमजोर करने वाले व्यक्ति के रूप में काम किया।’’Delhi:
उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता बीजेपी के लिए दांव पर लगाने वाले कुमार को इतिहास उस व्यक्ति के तौर पर याद रखेगा जिसने भारतीय लोकतंत्र को मौत की सजा सुनाई।’’मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ज्ञानेश कुमार पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक पर रहकर ‘‘लोकतंत्र को कमजोर करने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान चुनाव प्रक्रिया की शुचिता और पवित्रता पर जोर देता है।मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ज्ञानेश कुमार पर ‘‘आपराधिक मानसिकता’’ रखने और पूरी तरह स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए बनाए गए निर्वाचन आयोग को ‘‘संघ परिवार के अस्तबल से बांध देने’’ का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, ‘‘इस पद पर उनका बने रहना भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और उसकी उच्च लोकतांत्रिक भावना को नष्ट कर दिया है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले जो कुछ कहा था, वो अब सही साबित हो गया है।ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयोग को बीजेपी के साथ मिलीभगत करके काम करने वाली संस्था बना दिया है और उनका पद पर बने रहना भारतीय लोकतंत्र की छवि को और धूमिल करेगा।’’Delhi:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
