Uttar Pradesh: पुलिस ने बताया कि रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सूबेदार-मेजर के पार्थिव शरीर को ले जा रही सेना की एम्बुलेंस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे उनके परिवार के तीन सदस्यों और ड्राइवर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ये हादसा सुबह करीब आठ बजे अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास हलियापुर इलाके में एक्सप्रेसवे के 79.6 किलोमीटर के निशान के पास हुआ, जब पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में उनके पैतृक गांव लाया जा रहा था। Uttar Pradesh
Read Also: Hair Care Secrets: घने और लंबे बालों के लिए ऐसे करें प्याज का इस्तेमाल
इस हादसे में सूबेदार मेजर सत्यवान के बेटे, भाई और भतीजे के साथ-साथ एम्बुलेंस ड्राइवर की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सैनिक के बेटे गौरव सिंह (28) और एम्बुलेंस ड्राइवर जसपाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सैनिक के भाई राजन चौधरी (35) और भतीजे राम समुझ सिंह (40) की अयोध्या जिले के पिथला-कुमारगंज के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। Uttar Pradesh
पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर से एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चारों लोग देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के गलिया दुधैला गांव निवासी सूबेदार मेजर सत्यवान के पार्थिव शरीर के साथ जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। Uttar Pradesh
Read Also: Super Seeds: सेहत का खजाना या नुकसान ? जानिए बीजों के फायदे, खतरे और सही नियम
सूबेदार मेजर सत्यवान के शव को अगली व्यवस्था होने तक हलियापुर थाना परिसर में रखा गया है। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह और उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। Uttar Pradesh
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

