Bihar Politics : एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार को लेकर नाराजगी के बीच अनंत सिंह का दावा, बोले- पार्टी के लिए मेरे 9 लोग मारे गए….
बिहार की राजनीति में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, तब उन्होंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी थी। अनंत सिंह ने दावा किया कि उस दौरान उनके नौ लोग मारे गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्होंने पार्टी के लिए इतना कुछ किया, लेकिन नीतीश कुमार ने क्या किया।Bihar Politics
Read Also: Kiren Rijiju बोले, ‘दिमागी नक्सलियों और देशभक्त भारतीयों के बीच खिंच गई है जंग की लकीर’
अनंत सिंह की नाराजगी जेडीयू के एमएलसी उम्मीदवार के चयन को लेकर सामने आई है। पटना स्नातक सीट से पार्टी ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि अनंत सिंह पहले जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्हें समर्थन देने की बात कही थी। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वह जेडीयू में हैं और चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे।Bihar Politics
Read Also: Elon Musk पर गरजे ओवैसी, बृजभूषण सिंह ने CJP प्रदर्शन से बता दिया कनेक्शन…
अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच मतभेद पहले भी सामने आ चुके हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू से टिकट नहीं मिलने के बाद अनंत सिंह ने मोकामा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। अब एमएलसी चुनाव को लेकर उनकी नाराजगी और नीतीश कुमार पर दिया गया बयान बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।BiharPolitics
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

