Haryana : महाराजा शूरसैनी चौक पर सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। CM ने महाराजा शूरसैनी के योगदान को याद करते हुए उन्हें महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक बताया।
News Desk : मुख्यमंत्री ने महाराजा शूरसैनी को महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा से लाडवा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
Read Also-Haryana : राखीगढ़ी महोत्सव में CM सैनी का बड़ा ऐलान, गांव को 51 लाख रुपये देने की घोषणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा शूरसैनी के योगदान को याद करते हुए उन्हें महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रतिमा की स्थापना से लाडवा शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाएं, स्मारक और भवन बनवा रही है, ताकि उनके योगदान और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने लाडवा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ने की बात कही। महाराजा शूरसैनी चौक पर सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रतिमा का निर्माण 98 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

